बिहार में बेंच-डेस्क के सहारे टिकी स्कूल की छत, 191 बच्चों पर मंडरा रहा खतरा; सामने आई तस्वीर
दरभंगा (बिहार) के किरतपुर प्राथमिक विद्यालय में स्कूल की इमारत का एक पिलर पूरी तरह ध्वस्त हो चुका है जिससे स्कूल के 191 विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ी हुई है। बेंच-डेस्क और ईंटों को रखकर छत के हिस्से को अस्थायी सहारा दिया गया जिसकी तस्वीर वायरल हो गई है। ग्रामीण कई बार इसको लेकर आवाज उठा चुके हैं।