inshorts

बिहार में बिना नंबर की बेकाबू कार ने 12 लोगों को कुचला, 4 की हालत गंभीर

बिहार के मुज़फ्फरपुर-पूसा मार्ग पर गुरुवार देर शाम बिना नंबर प्लेट की एक बेकाबू कार ने करीब 12 लोगों को टक्कर मार दी जिनमें 6 बाइक सवार भी शामिल हैं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जिनमें से 4 की हालत गंभीर है। स्थानीय लोगों ने ज़ख्मी कार सवार युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।