बिहार में बिना मान्यता के चल रहे 37,000 से अधिक स्कूल: रिपोर्ट
'हिन्दुस्तान' के अनुसार, बिहार में 37,000 से अधिक निजी स्कूल बिना मान्यता के चल रहे हैं। बकौल रिपोर्ट्स, प्रदेश में मान्यता के लिए 49,702 निजी स्कूलों ने संबंधित पोर्टल पर आवेदन किया था जिनमें से 11,995 को ही मान्यता मिली। वहीं, मान्यता प्राप्त 11,995 स्कूलों में से 5,562 ने ही सरकारी पोर्टल पर उपलब्ध सीट की जानकारी दी है।