बिहार में बिना वैध टिकट के रेलवे स्टेशन में नहीं मिलेगी एंट्री, बढ़ाई गई सुरक्षा
बिहार के 35 रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है व बिना वैध टिकट वाले यात्रियों पर रोक लगाई जा रही है। बकौल रिपोर्ट्स, महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए स्टेशनों पर जीआरपी, आरपीएफ और ज़िला पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं। गौरतलब है, दिल्ली में भारी भीड़ के कारण भगदड़ मच गई थी।