बिहार में बोर्ड परीक्षा देने जा रहे 3 दोस्तों की बाइक ट्रक से टकराई, हुई मौत

किशनगंज (बिहार) में बुधवार को परीक्षा देने जा रहे 3 दोस्तों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। बकौल पुलिस, तेज़ रफ्तार बाइक पहले अनियंत्रित हुई और डिवाइडर से टकराकर दूसरी लेन में एक ट्रक से भिड़ गई। पुलिस ने मृतकों के परिजनों के हवाले से बताया कि 17-19 वर्षीय तीनों छात्र सीबीएसई 10वीं-12वीं की परीक्षा देने वाले थे।