बांका (बिहार) में शुक्रवार रात एक ही परिवार के 5 लोगों ने कथित तौर पर ज़हर खा लिया जिसके बाद पति-पत्नी (40 व 35 वर्षीय) व उनके 12-वर्षीय बेटे की मौत हो गई। बकौल रिपोर्ट्स, मृतक दंपति के 2 बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है। दंपति की बेटी ने बताया कि पिता पर बहुत अधिक कर्ज़ हो गया था।