रोहतास (बिहार) में बुधवार रात बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं, युवक की हत्या की खबर सुनकर उसकी मां को सदमे से हार्ट अटैक आ गया और गुरुवार को उसकी मौत हो गई। परिजन के मुताबिक, आपसी रंजिश में हत्या की गई है। बकौल पुलिस, हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है।