inshorts

बिहार में बदमाशों ने दिनदहाड़े ऐक्सिस बैंक के कर्मचारी की गोली मारकर की हत्या

बिहार के वैशाली में ऐक्सिस बैंक के एक कर्मचारी राकेश सिंह की बाइक सवार 3 बदमाशों ने दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के समय राकेश फील्ड से बैंक की तरफ लौट रहे थे। पुलिस ने बताया है कि घटनास्थल से एक खोखा मिला है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। घटना की जांच जारी है।