बिहार के भोजपुर में पवना थाना क्षेत्र निवासी 32 वर्षीय धर्मेंद्र कुमार की बुधवार को बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। धर्मेंद्र बाइक से दोस्त राजकुमार और उनके 7 वर्षीय बेटे संग आरा स्टेशन जा रहे थे, तभी बदमाशों ने फायरिंग कर दी जिसमें धर्मेंद्र की मौत हो गई, राजकुमार घायल हो गए जबकि बच्चा बाल-बाल बच गया।