बिहार में बस चलाते ड्राइवर को आया हार्ट अटैक, मौत से पहले ब्रेक लगाकर बचाई यात्रियों की जान
सीतामढ़ी (बिहार) में शनिवार को बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की बस चला रहे एक ड्राइवर की कथित तौर पर हार्ट अटैक आने से बस में ही मौत हो गई। बकौल रिपोर्ट्स, तबीयत बिगड़ते ही बस चालक ने अचानक ब्रेक लगाकर बस रोक दी जिससे यात्रियों की जान बच गई। गाड़ी रुकते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई थी।