भोजपुर (बिहार) में डिजिटल क्रॉप सर्वे (डीसीएस) में करीब 45,000 प्लॉट की लोकेशन हिंद महासागर में दिखाई दी। ज़िला कृषि अधिकारी शत्रुघ्न साहू ने कहा, "तकनीकी गड़बड़ी के कारण डीसीएस ऐप में प्लॉट्स हिंद महासागर में दिखाई दिए। बाद में पता चला कि मोबाइल फोन की सेटिंग में दिक्कत के कारण यह समस्या हुई जिसे सुलझा लिया गया है।"