बिहार में भारतीय टीम की उतारी गई नज़र, तस्वीर पर लगाया गया नींबू-मिर्ची व काजल

चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मैच के मद्देनज़र पटना में आज (रविवार) क्रिकेट प्रेमियों ने भारतीय टीम की नज़र उतारी और पूजा-अर्चना भी की। प्रशंसकों ने कहा कि पाकिस्तान की बुरी नज़र से भारतीय खिलाड़ियों को बचाने के लिए भारतीय टीम की तस्वीर पर नींबू और मिर्ची लगाई गई है और काजल भी लगाया गया है।