बिहार में मुकदमा वापस न लेने पर गैंगरेप पीड़िता को 15 फीट ऊंची छत से नीचे फेंका गया
बिहार के बेगूसराय में कथित तौर पर मुकदमा वापस ना लेने पर एक गैंगरेप पीड़िता को 15-फीट ऊंची छत से नीचे फेंक दिया गया। बकौल रिपोर्ट्स, 5-महीने पहले सामूहिक दुष्कर्म की घटना का शिकार हुई महिला पर आरोपी मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे थे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी भोगल कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।