बिहार में लोगों द्वारा मोटरसाइकिल से मगरमच्छ को बांधकर घसीटने का वीडियो सामने आने पर पेटा इंडिया ने प्रतिक्रिया दी है। वीडियो में दो लोग बारी-बारी से मोटरसाइकिल पर सवार होकर मगरमच्छ को घसीटते नज़र आ रहे हैं। पेटा की शिकायत के बाद इस मामले में प्रारंभिक अपराध रिपोर्ट (पीओआर) दर्ज की गई है।