पटना (बिहार) के एक निजी अस्पताल में 10-माह के मृत बच्चे का डॉक्टर कथित तौर पर पैसों के लिए 48 घंटों तक इलाज करते रहे जिसे लेकर परिवार ने शनिवार को बवाल काटा। मां के अनुसार, सांस लेने में समस्या होने पर बच्चे को भर्ती कराया गया था और शव से बदबू आने पर डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया।