बिहार के रोहतास में एक महिला पर आरोप है कि बुधवार रात को उसने पति, ससुर और देवर को खाने में ज़हर मिलाकर दे दिया। इसके बाद पति और ससुर की मौत हो गई जबकि देवर की हालत गंभीर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला डिप्रेशन में थी और मारपीट व पारिवारिक कलह से तंग आकर उसने यह कदम उठाया है।