बिहार में महिला पर आया 'भूत'; कॉल पर मंत्र पढ़कर ओझा ने की झाड़फूंक, फिर डॉक्टरों ने किया इलाज
मधेपुरा (बिहार) सदर अस्पताल में एक महिला पर कथित रूप से भूत आने के बाद मोबाइल कॉल के जरिए झाड़फूंक की गई। अस्पताल में महिला चिल्ला रही थी तभी एक ओझा ने एक शख्स के फोन पर मंत्रोच्चार किया और पानी लाने को कहा। ओझा के निर्देश पर पानी पिलाने के बाद महिला शांत हुई और डॉक्टरों ने इलाज किया।