बिहार में राजेंद्र सेतु पर बड़ा हादसा, रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा में गिरी युवती
बिहार के मोकामा में मंगलवार को राजेंद्र सेतु से गुज़र रही ट्रेन से एक युवती रील बनाने के चक्कर में गंगा नदी में गिर गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पटना से परीक्षा देकर ट्रेन से लौटने के दौरान युवती राजेंद्र सेतु पर पहुंचते ही गेट पर जाकर रील बनाने लगी और संतुलन बिगड़ने पर वह गंगा नदी में गिर गई।