समस्तीपुर (बिहार) में अमर पासवान नामक युवक ने रिश्ते में भाभी से शादी की ज़िद पर मोबाइल टावर से कूदकर खुदकुशी कर ली है। टावर पर चढ़े युवक ने अपना वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी डाला था। भाई के अनुसार, अमर महिला से प्यार करता था और उसके साथ ज़िंदगी बिताना चाहता था लेकिन वह इनकार कर रही थी।