बिहार में रेस्टोरेंट में छात्रा के साथ अंतरंग होते दिखे प्रोफेसर, दिए गए जांच के आदेश
पूर्णिया विश्वविद्यालय (बिहार) के एक प्रोफेसर का वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह रेस्टोरेंट में डिनर के दौरान एक छात्रा के साथ प्रेमी युगल की तरह अंतरंग होते दिख रहे हैं। छात्र-छात्राओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। कुलपति प्रोफेसर विवेकानंद सिंह ने अनुशासन समिति की सिफारिश पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।