पटना (बिहार) में कुत्ते के नाम पर जारी हुए निवास प्रमाण पत्र को रद्द कर दिया गया है। प्रशासन ने कहा, "उक्त निवास प्रमाण पत्र रद्द कर दिया गया है...साथ ही आवेदक, कंप्यूटर ऑपरेटर एवं प्रमाण पत्र निर्गत करने वाले पदाधिकारी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।" प्रमाण पत्र में 'डॉग बाबू' नाम लिखा हुआ था।