बिहार में लालू यादव की सभा में किन्नरों ने फाड़े अपने कपड़े, नाच-गाने के लिए बुलाया गया था
बिहार के गया ज़िले के बेलागंज में सोमवार को आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव की चुनावी सभा में किन्नरों ने जमकर हंगामा किया जिन्हें नाच-गाने के लिए बुलाया गया था। दरअसल, भीड़ ने किन्नरों पर तंज़ कसा और अभद्र व्यवहार शुरू कर दिया जिससे नाराज़ होकर किन्नरों ने अपने कपड़े फाड़ दिए। इसके बाद किन्नर कार्यक्रम छोड़कर वहां से चले गए।