नालंदा (बिहार) में बुधवार रात एक फर्नीचर दुकान में भीषण आग लग गई जिससे करीब ₹35 लाख की संपत्ति का नुकसान हुआ है। आग ने एक कार, एसबीआई बैंक का ग्राहक सेवा केंद्र और आसपास की दुकानों-मकानों को भी चपेट में ले लिया। बताया जा रहा कि फर्नीचर दुकान में विश्वकर्मा पूजा के बाद हवन की चिंगारी से आग लगी।