रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिहार शिक्षा विभाग शिक्षकों के तबादले से जुड़ी नई नियमावली तैयार कर रहा है जिसके तहत अब नियुक्ति से लेकर 5 साल तक शिक्षकों का तबादला नहीं होगा। हालांकि, असाध्य/गंभीर बीमारी से जूझ रहे शिक्षकों पर यह नियम लागू नहीं होगा। वहीं, शिक्षक साल में दो बार (मई और नवंबर में) तबादले के लिए आवेदन कर सकेंगे।