बिहार में शादी के 10 दिन बाद दुल्हन पड़ोसी के साथ हुई फरार, कैश और ज्वेलरी भी ले गई
मुंगेर (बिहार) में शादी के 10 दिन बाद दुल्हन घर में रखा कैश और ज्वेलरी लेकर पड़ोसी के साथ फरार हो गई। बकौल रिपोर्ट्स, युवती की 1 दिसंबर को शादी हुई थी और 10 दिसंबर को वह अचानक लापता हो गई। युवती की सास ने कहा कि उसके बर्ताव से कभी नहीं लगा कि उसका अफेयर चल रहा है।