inshorts

बिहार में शख्स ने अपने जुड़वां बच्चों को घोड़ों पर बैठाकर भेजा स्कूल

नालंदा (बिहार) के बिहारशरीफ में पेशे से इंजीनियर अजीत कुमार नामक शख्स ने अपने जुड़वां बच्चों को घोड़ों पर बैठाकर स्कूल भेजा है। उन्होंने कहा, "मेरी इच्छा थी कि अपने बच्चों को हाथी पर बैठाकर स्कूल भेजूं, ताकि शिक्षा की शुरुआत एक शाही अंदाज़ में हो लेकिन महावत की व्यवस्था नहीं हो पाने के कारण मैंने घोड़े का चयन किया।"