छपरा (बिहार) में रविवार दोपहर छपरा-मुज़फ्फरपुर एनएच-722 पर स्कूली बच्चों से भरे ऑटो को एक ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे ऑटो पलट गया। इस हादसे में 2 स्टूडेंट्स समेत ऑटो चालक की मौत हो गई जबकि 6 से ज़्यादा बच्चे घायल हो गए हैं। वहीं, घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया है।