बिहार में सूट पहनकर गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा युवक, लोगों ने चोर समझकर कर दी पिटाई
दरभंगा (बिहार) में गुरुवार की रात सूट पहनकर प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की लोगों ने बच्चा चोर समझकर पिटाई कर दी। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर थाने पहुंचाया। युवक की सोशल मीडिया के ज़रिए लड़की से दोस्ती हुई थी।