बिहार में स्टेशन पर कोल्डड्रिंक से नहाई महिला; वीडियो वायरल होने के बाद हुई कार्रवाई
बिहार में बख्तियारपुर जंक्शन के प्लेटफॉर्म पर एक महिला ने रील बनाने के लिए खुद के सिर पर कोल्डड्रिंक उड़ेल ली जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। बकौल रिपोर्ट्स, मामला सामने आने के बाद आरपीएफ ने कार्रवाई करते हुए 3 लोगों को हिरासत में लिया है। एक शख्स ने इसपर कहा, "इनसे प्लेटफॉर्म साफ करने को बोलिए।"