बिहार में सोते बच्चे की गर्दन पर लिपट गया 4 फीट लंबा सांप, 1 घंटे तक फन फैलाए बैठा रहा
पटना (बिहार) के बाढ़ अनुमंडल में सोमवार को गहरी नींद में सोए एक 5-वर्षीय बच्चे की गर्दन से करीब 4-फीट लंबा सांप लिपट गया जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, सांप करीब 1 घंटे तक फन फैलाए गर्दन से लिपटा रहा और बच्चे की नींद खुलने व रोने पर सांप बिना काटे धीरे-धीरे शरीर से उतर गया।