बिहार में सोन नदी में पलटी यात्रियों से भरी नाव; 1 महिला की मौत, 5 लापता

औरंगाबाद (बिहार) में शुक्रवार को सोन नदी में यात्रियों से भरी नाव पलटने से बड़ा हादसा हो गया। रघुनाथपुर बालू घाट के पास हुए इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई है जबकि 5 महिलाएं लापता हैं। हादसे में 10 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। बकौल रिपोर्ट्स, तेज़ बहाव के चलते नाव बेकाबू हुई थी।

Load More