बिहार में संपत्ति विवाद में गोली मारकर की गई शख्स की हत्या, लोगों ने आरोपी को ज़िंदा जलाया
अररिया (बिहार) में संपत्ति विवाद में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर गोली मारकर एक शख्स की हत्या कर दी जिसके बाद मृतक के रिश्तेदारों ने आरोपी को ज़िंदा जला दिया है। मृतकों की पहचान जय यादव और नयन यादव के रूप में हुई और दोनों दूर के रिश्तेदार हैं। लोगों ने आरोपी के घर में भी आग लगा दी।