बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, मंत्रियों और 8 लाख कर्मचारियों की सैलरी अटक गई है। बिहार सरकार ने जनवरी महीने में वेतन और बिल के भुगतान के लिए नया सॉफ्टवेयर कॉम्प्रिहेंसिव फाइनेंशियल मैनेजमेंट सिस्टम (सीएफएमएस) लॉन्च किया जो ठीक से काम नहीं कर रहा है। उप-मुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने 7-दिन में इसे ठीक करवाने की बात कही।