बिहार में सुबह 11 बजे तक 31.38% हुआ मतदान, जानें कहां हुई सबसे अधिक और सबसे कम वोटिंग

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए मंगलवार सुबह 11 बजे तक 31.38% मतदान हुआ। इस चरण में 20 ज़िलों की 122 सीटों पर मतदान हो रहा है। इस दौरान सबसे अधिक गया जी में 34.07% और मधुबनी में सबसे कम 28.66% वोटिंग हुई। वहीं, अररिया में 31.88%, अरवल में 31.07% और औरंगाबाद में 32.88% मतदान हुआ है।

Load More