बिहार में सैलून में शेविंग करा रहे जेडीयू नेता की गोली मारकर की गई हत्या

बिहार के सहरसा में शुक्रवार को जेडीयू के प्रखंड अध्यक्ष 55-वर्षीय जवाहर यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। रिपोर्ट्स के अनुसार, घटना के समय जवाहर एक सैलून में शेविंग करा रहे थे तभी वहां पहुंचे आरोपियों ने उनके सिर व कंधे में गोली मार दी। बकौल पुलिस, ज़मीन से जुड़े विवाद में गोली मारे जाने की सूचना है।

Load More