बिहार में सड़कों की स्थिति को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों के बीच नीतीश कुमार सरकार अब एक नई और सख्त रोड मेंटेनेंस पॉलिसी लाने जा रही है। उद्योग व पथ निर्माण मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने बताया कि इसको लेकर एक नंबर जारी किया जाएगा। बकौल मंत्री, गड्ढे की जानकारी देने वाले को ₹5,000 का इनाम मिलेगा।