बिहार में सब्ज़ी लेने चला गया प्रिंसिपल व स्कूल में नहीं था कोई टीचर, ACS ने वीडियो कॉल पर पकड़ा
बिहार शिक्षा विभाग के एसीएस डॉ. एस सिद्धार्थ ने मधुबनी में एक टोला सेवक को वीडियो कॉल पर स्कूल का हाल पूछा तो पता चला कि प्रिंसिपल सब्ज़ी खरीदने गए हुए थे और 6 में से कोई शिक्षक वहां नहीं था। बेंच न होने के कारण बच्चे भी फर्श पर बैठे हुए थे। एसीएस ने जांच के आदेश दिए हैं।