बिहार में सर्वे के दौरान मुखिया ने आवास सहायक के उतरवाए कपड़े, लाठी-बेल्ट से पिटवाया
नवादा (बिहार) में इंदिरा आवास सर्वे के दौरान एक आवास सहायक के साथ एक मुखिया ने कथित तौर पर मारपीट की है। पीड़ित के मुताबिक, मुखिया और उसके समर्थकों ने उसे एक कमरे में बंद कर दिया और कपड़े उतरवाकर लाठी-बेल्ट से उसकी पिटाई की। बकौल मुखिया, मारपीट में उसका हाथ नहीं है और सहायक को ग्रामीणों ने पीटा है।