सहरसा (बिहार) में शनिवार को ज़मीन को लेकर विवाद में एक सरकारी शिक्षक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। रिपोर्ट्स के अनुसार, शिक्षक रविंद्र पासवान उर्फ राजकुमार पासवान स्कूल से लौटने के बाद अपने पिता से मिलने पैतृक गांव गए थे जहां से लौटते समय घर से कुछ दूर 2 बदमाशों ने उनके सीने में गोली मार दी।