बिहार सरकार ने भवन निर्माण उपविधि, 2026 लागू कर घर बनाने के नए नियम जारी किए हैं। इसके तहत रहने योग्य कमरे का क्षेत्रफल कम-से-कम 97 वर्गफीट और चौड़ाई 8 फीट होनी चाहिए। कमरे की ऊंचाई 9 फीट, रसोई का क्षेत्रफल 4.5 वर्ग मीटर और बाथरूम का 1.8 व शौचालय का 1.2 वर्ग मीटर होना अनिवार्य है।