inshorts

बिहार में सड़क किनारे खड़े ट्रक में लगी आग, अंदर सो रहे चालक समेत 2 लोग ज़िंदा जले

भोजपुर (बिहार) में शुक्रवार तड़के सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में आग लग गई जिससे उसमें सवार चालक और खलासी की ज़िंदा जलकर मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, चालक और खलासी गुरुवार देर रात बेतिया से बालू खाली कर लौटे थे और ट्रक के भीतर ही सो गए थे। बकौल पुलिस, संभवत: शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी थी।