बिहार में सड़क पर लड़की से छेड़छाड़ का एक और वीडियो आया सामने, गुहार लगाती रही लड़की
समस्तीपुर (बिहार) में लड़की से बीच सड़क पर छेड़छाड़ और बदसलूकी का तीसरा वीडियो शनिवार को वायरल हो गया। इसमें कुछ युवक लड़की से मारपीट करते नज़र आ रहे हैं। वीडियो में लड़की कुछ युवकों के सामने हाथ जोड़कर उसे छोड़ देने की गुहार लगाती दिखाई दे रही है। लड़की के बार-बार मिन्नत करने के बावजूद युवकों ने मारपीट की।