बिहार में हुआ अनोखा विवाह; पुलिस की गाड़ी से आए लड़के ने की प्रेमिका से शादी, फिर लौटा जेल

सिवान (बिहार) में पुलिस की गाड़ी से मंदिर पहुंचे विचाराधीन कैदी ने कोर्ट की अनुमति के बाद अपनी प्रेमिका से सोमवार को शादी की और जेल लौट गया। बकौल रिपोर्ट्स, वह लड़की को साथ लेकर भाग गया था जिसके बाद लड़की के परिजन ने उसके खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया था। वह करीब एक साल से जेल में है।