बिहार में हुआ बड़ा ट्रेन हादसा, मालगाड़ी के 3 डिब्बे नदी में गिरे; कई पुल से लटके

बिहार में जमुई के पास जसीडीह–झाझा रेलखंड पर शनिवार रात एक मालगाड़ी के कई डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे में 3 डिब्बे सीधे बडुआ नदी में गिरे जबकि दो डिब्बे पुल पर लटक गए। कई डिब्बे पटरी से उतरकर एक-दूसरे के ऊपर चढ़ गए। जसीडीह–झाझा रेलखंड पर अप और डाउन लाइनों पर रेल परिचालन पूरी तरह ठप हो गया।

Load More