बिहार के छपरा में गुरुवार को ज़मीन के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक व्यक्ति की तलवार से हत्या कर दी गई। वहीं, मृतक के बेटे को भी तीर मारकर घायल कर दिया गया है जिसका इलाज जारी है। इसके बाद, आक्रोशित लोगों की भीड़ ने आरोपी को पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी।