बिहार में होमगार्ड के 15,000 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। बिहार सरकार के महानिदेशक सह महासमादेष्टा कार्यालय की तरफ से इस संबंध में शॉर्ट नोटिस जारी किया गया है। वहीं, इच्छुक उम्मीदवार पदों पर 27 मार्च 2025 से 16 अप्रैल 2025 तक बिहार गृह रक्षा वाहिनी की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं।