inshorts

बिहार में होली पर लगातार 3 दिन बंद रहेंगे सरकारी कार्यालय

बिहार में इस बार होली पर सरकारी कर्मियों को 3 दिन का अवकाश मिलेगा। बिहार सरकार के कैलेंडर के अनुसार, होली के लिए 14 और 15 मार्च को छुट्टी दी गई है जबकि 16 मार्च रविवार को साप्ताहिक अवकाश के चलते सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। इसके बाद अब सीधे 17 मार्च सोमवार को ही सरकारी कार्यालय खुलेंगे।