बिहार शिक्षक भर्ती में हुआ बड़ा बदलाव, अब नहीं होगी TET परीक्षा
बिहार में अब कक्षा 1 से 8 तक के शिक्षकों की भर्ती के लिए राज्य स्तरीय TET परीक्षा का आयोजन नहीं होगा। अब इन कक्षाओं में शिक्षक बनने का रास्ता केवल केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) के ज़रिए ही खुलेगा। गौरतलब है कि प्रदेश में दो बार TET परीक्षा 2011 और 2017 में आयोजित हुई थी।