बिहार से आ रही विक्रमशिला एक्सप्रेस में बम की अफवाह से मचा हड़कंप, अलीगढ़ में रोकी गई ट्रेन
भागलपुर (बिहार) से आनंद विहार (दिल्ली) जा रही विक्रमशिला एक्सप्रेस ट्रेन में रविवार सुबह आतंकवादी और बम की सूचना पर हड़कंप मच गया। ट्रेन की अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर चेकिंग कराई गई और इससे ट्रेन करीब 42 मिनट तक स्टेशन पर खड़ी रही। हालांकि, चेकिंग में कोई भी आतंकवादी, बम या कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।