बिहार सीएम का शिक्षकों को होली गिफ्ट; 50,000 से अधिक टीचरों को बांटा नियुक्ति पत्र

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को पटना के गांधी मैदान में आयोजित एक कार्यक्रम में 51,389 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र बांटा। तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों को यह नियुक्ति पत्र मिला है। इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि अगले महीने 42,918 हेड मास्टरों को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा।